रंग भरो प्रतियोगिता बाल वर्ग में यशिका विजेता
Badaun News - श्री रामनवमी पर बदायूं क्लब में भारतीय नव वर्ष मेला समिति द्वारा सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। रंगोली और चित्र में रंग भरने की प्रतियोगिताओं ने बच्चों की रचनात्मकता को उजागर किया। इस अवसर पर संस्कृति को पहचानने का अवसर मिला।

श्री रामनवमी पर भारतीय नव वर्ष मेला समिति की ओर से बदायूं क्लब में विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे नगर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। विजयी प्रतियोगियों को कार्यक्रम के अंत में सम्मानित किया गया। रंगोली, व चित्र में रंग भरों में प्रतियोगिता में नगर के बच्चों की प्रस्तुतियों ने आयोजन को रचनात्मक एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाया। रंग भरो प्रतियोगिता के बाल वर्ग में यशिका जुनेजा ने प्रथम, किमाया वैश्य ने द्वितीय, स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में गौरी शर्मा ने प्रथम, कुशाग्र कुमार ने द्वितीय, अंजली चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रंगोली प्रतियोगिता किशोर वर्ग में ईशा ने प्रथम, दर्शिका ने द्वितीय व मान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के युवा वर्ग में रचिता शर्मा ने प्रथम, युक्ति ने द्वितीय, दीपाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेला समिति महामंत्री डॉ. अक्षत अशेष ने कहा राम नवमी के पावन अवसर पर ऐसे कार्यक्रम में आयोजन से बच्चों को अपनी संस्कृति को पहचानने का अवसर प्राप्त होता है एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया। निर्णायक डॉ. सत्यम मिश्रा, आयुषी गुप्ता, मयंक गुप्ता, प्रशांत दीक्षित, शिवम वैश्य, राम औतार मिश्रा, पंकज शर्मा , नितेश वार्ष्णेय , विवेक खुराना, रचित गोयल, नितिन गुप्ता, नितिन वैश्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


