
परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के टेबलेट को मिलेंगे सीयूजी सिम
Badaun News - परिषदीय स्कूलों के लिए 4290 टेबलेट्स उपलब्ध कराए गए हैं। इन टेबलेट्स के लिए सीयूजी सिम कार्ड प्रदान किए जा रहे हैं। बीएसए ने स्कूल क्षेत्र से बीईओ से रिपोर्ट मांगी है ताकि बेहतर नेटवर्क वाली कंपनी का...
परिषदीय स्कूलों के लिए उपलब्ध कराए गये टेबलेट के लिए सीयूजी सिम कार्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बीएसए ने सीयूजी सिम कार्ड उपलब्ध कराने से पहले संबंधित स्कूल क्षेत्र से बीईओ की रिपोर्ट मंगाई है कि कहां पर कौन सी कंपनी का नेटवर्क बढ़िया काम करता है। रिपोर्ट के आधार पर ही सिम कार्ड दिए जाएंगे। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए 4290 टेबलेट बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराये जा चुके हैं। टेबलेट उपलब्ध कराने के बाद सीयूजी सिम कार्ड मुहैया कराये जा रहे हैं। गत वर्ष परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए 3371 टेबलेट मिले थे। इनके लिए सिम कार्ड उपलब्ध कराये जा चुके हैं।

इस वर्ष शेष शिक्षकों के लिए 919 स्कूलों के लिए टेबलेट दिए गये हैं। अब इन स्कूलों में उपलब्ध टेबलेट के लिए सिम कार्ड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। बीएसए द्वारा बेहतर नेटवर्क के हिसाब से संबंधित कंपनी का सिम कार्ड उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए बीएसए द्वारा बीईओ से रिपोर्ट मांगी गई और रिपोर्ट के आधार पर टेबलेट चालू करने के लिए सिम कार्ड दिए जाएंगे। बीएसए ने अलग-अलग कंपनियों के सिम कार्ड खरीदने के लिए उनके अधिकारियों से संपर्क किया है। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि टेबलेट के लिए सीयूजी सिम उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


