कटरी में पढ़ाया जाएगा गो आधारित खेती का पाठ
नमामि गंगे के तहत कृषि अफसरों ने गंगा किनारे के चयनित गांवों में गो आधारित खेती जीरो बजट प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। डीडी कृषि रामवीर कटारा एवं जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने...
नमामि गंगे के तहत कृषि अफसरों ने गंगा किनारे के चयनित गांवों में गो आधारित खेती जीरो बजट प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। डीडी कृषि रामवीर कटारा एवं जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने कादरचौक के गांव हुसैनपुर पुख्ता में किसानों को गो आधारित प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण का अवलोकन करने डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी पहुंचे।
डीएम ने कहा कि किसान गो आधारित खेती कर फसल से अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। इसके साथ ही बरसात के दौरान खेतों से बहकर जाने वाले घातक रसायनों से गंगा भी प्रदूषित नहीं होगी। डीएम ने सभी किसानों से जैविक तकनीकि अपनाने की अपील की। डीडी कृषि ने किसानों को विभागीय योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि किसान विभाग में पंजीकरण कराकर विभागीय योजनाओं पर अनुदान ले सकते हैं।