
खेत से लौटते युवक पर हमला, पांच आरोपियों पर मुकदमा
Badaun News - गांव में रास्ते में रोककर की गालीगलौज और अवैध असलहे से धमकायागांव में रास्ते में रोककर की गालीगलौज और अवैध असलहे से धमकायागांव में रास्ते में रोककर की
बदायूं। खेत से लौट रहे दो चचेरे भाइयों पर गांव के ही पांच लोगों ने घात लगाकर हमला कर दिया। फरसा और सरिया से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने पांचों नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिद्धपुर कैथोली गांव का है। यहां के रहने वाले विनीत कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने चचेरे भाई सुनील के साथ खेत की रखवाली कर घर लौट रहा था।
गांव में घुसते ही चेतेंद्र, सिटू उर्फ ओमसरन, सुभाष, जीतपाल और अज्ञाराम ने दोनों को रोककर गालियां दीं और पुरानी रंजिश में मारपीट शुरू कर दी। सुभाष और सिटू के पास अवैध असलहे थे, जबकि अन्य के हाथों में फरसा और लोहे की सरिया थी। उन्होंने सुनील को गिराकर पीटा, जिससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों नामजदों के खिलाफ हमला, धमकी और असलहा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




