कोर्ट ने कोतवाली प्रभारी से मांगा स्पष्टीकरण, कार्रवाई की चेतावनी

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - बदायूं की त्वरित अदालत ने कोतवाली पुलिस को आदेशों की तामील में लापरवाही पर फटकार लगाई है। सिविल जज ने कोतवाली प्रभारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। आरोपियों की लगातार गैरहाजिरी को लेकर कोर्ट ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी।

कोर्ट ने कोतवाली प्रभारी से मांगा स्पष्टीकरण, कार्रवाई की चेतावनी

बदायूं। जिले की त्वरित अदालत ने अदालती आदेशों की तामील में लापरवाही बरतने पर थाना कोतवाली पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। सिविल जज जूनियर डिवीजन ने कोतवाली प्रभारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। कहा, लंबे समय से आरोपियों के खिलाफ जारी प्रक्रियाओं को पूरा नहीं किया गया। कोर्ट ने इसे आदेशों की अवहेलना मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। यह मामला अमित सक्सेना बनाम टिंकल मेहतानी का एक मामला कोर्ट में लंबित है। अदालत के अनुसार, इस केस के मुख्य आरोपी टिंकल मेहतानी, बबिता मेहतानी, अंकित मेहतानी और संदीप मेहतानी काफी समय से कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे हैं।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आरोपियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पहले भी कई बार आदेशिकाएं निर्गत की गई थीं, लेकिन पुलिस ने उनकी तामील नहीं कराई। कोर्ट ने पुलिस के इस सुस्त रवैये को आपत्तिजनक करार देते हुए कहा है कि यह सीधे तौर पर न्यायिक आदेशों का उल्लंघन है।न्यायालय ने कातवाली प्रभारी को निर्देश दिया है कि वे आठ मई तक सभी लंबित आदेशिकाओं की तामील सुनिश्चित करें। साथ ही, उन्हें कोर्ट में अपना स्पष्टीकरण भी प्रस्तुत करें। यदि निर्धारित समय सीमा तक कार्रवाई करने में विफल रहती है, तो संबंधित पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक और विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।