कोर्ट के आदेश पर मारपीट व चोरी का मुकदमा दर्ज
Badaun News - बदायूं, संवाददाता। न्यायालय के आदेश पर 6 आरोपियों के खिलाफ मारपीट व चोरी का मुकदमा दर्ज न्यायालय के आदेश पर 6 आरोपियों के खिलाफ मारपीट व चोरी का मुकद

बदायूं। न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट बिसौली के आदेश के बाद बिसौली कोतवाली पुलिस ने अजानवर गांव के रहने वाले ओमवीर पुत्र करन सिंह के प्रार्थना पत्र के आधार पर छह के खिलाफ मारपीट और चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 22 जून 2025 की है, जब ओमवीर की पत्नी मीरा देवी और गर्भवती पुत्रवधु गुड़िया देवी के घर में घुसकर आरोपियों ने लाठी, डंडा और धारदार हथियार से हमला किया। मुकदमे के अनुसार आरोपी ब्रहमचारी पुत्र मुन्नालाल, अरविंद पुत्र ब्रहमचारी, पूनम पुत्री ब्रहमचारी, सतेंद्र पुत्र नामालूम, राहुल पुत्र सतेंद्र और सरवन पुत्र सतेंद्र ने पत्नी और पुत्रवधू को बेरहमी से मारा।
हमला करने के दौरान उनकी कानों के सोने के कुंडल और नगद भी चोरी कर लिए गए। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




