मारपीट और चाकू से हमले के आरोप में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - बदायूं में मारपीट और चाकू से हमले के गंभीर मामले में पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट ने सख्त कार्रवाई की। सचिन कुमार ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और जांच शुरू की। पीड़ित को गंभीर चोटें आई थीं और पुलिस ने पहले कोई कार्रवाई नहीं की थी।

मारपीट और चाकू से हमले के आरोप में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

मारपीट और चाकू से हमले के गंभीर मामले में पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही पुलिस हरकत में आई और नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। चित्रांश नगर बदायूं निवासी सचिन कुमार पुत्र कमल सिंह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 21 फरवरी की शाम करीब पांच बजे वह कुंवरगांव से दवा लेकर लौट रहे थे। आरोप है कि कुंवरगांव- बदायू रोड पर सियाराम कन्या इंटर कॉलेज के पास कुछ लोगों ने उनकी बाइक रोक कर घेर लिया। पीड़ित के अनुसार मेरठ निवासी छत्रपाल, अंजू पुत्री छत्रपाल, नरेंद्र व उसकी पत्नी ममता पत्नी व दो अज्ञात लोगों ने पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।इस

दौरान एक आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं हाथ में गंभीर चोट आई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सचिन कुमार का आरोप है कि घटना के बाद वह थाना कुंवरगांव पहुंचे, लेकिन पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल में इलाज कराने के साथ ही उच्च अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की इस उदासीनता से आहत होकर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।