Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsCourt Case Dispute Land Measurement Allegations Against Officials
विवादित भूमि पर जबरन पैमाइश का आरोप

विवादित भूमि पर जबरन पैमाइश का आरोप

संक्षेप:

Badaun News - एक भूमि विवाद मामले में सह हिस्सेदार लाखन सिंह ने डीएम को शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने लेखपाल दीपक कुमार और राजस्व निरीक्षक मुनेश पाल पर आदेशों की अवहेलना कर सह हिस्सेदार विजय बाबू को संरक्षण देने का...

Oct 25, 2025 12:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

न्यायालय में विचाराधीन होने के बाद भी भूमि की पैमाइश करने का मामला सामने आया है। सह हिस्सेदार ने लेखपाल व राजस्व निरीक्षक पर अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत डीएम से की है। कस्बा के मोहल्ला गोपालनगर निवासी सह हिस्सेदार लाखन सिंह उर्फ लाखन लाल ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि हल्का लेखपाल दीपक कुमार एवं राजस्व निरीक्षक मुनेश पाल ने शासन एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करते हुए सह हिस्सेदार विजय बाबू को संरक्षण देने व आर्थिक सांठ गांठ कर विवादित भूमि पर सह हिस्सेदारों की गैर मौजूदगी में पैमाइश कर नींव भरवा दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जबकि विवादित भूमि का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने विवादित भूमि की गलत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देकर गुमराह किया। पीड़ित ने डीएम से प्रकरण की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। लेखपाल दीपक कुमार ने बताया मामला लंबे समय से विवादित चल रहा है। जिसमें एसडीएम बिसौली ने कमेटी गठित कर जांच कर रिपोर्ट देने को आदेशित किया गया था। उसकी जांच करने पहुंचे थे। जिसमें अन्य लेखपाल व कानूनगो मौजूद थे। दीवार और नींव पहले से भरी हुई थी। एसडीएम के निर्देशानुसार जांच कर रिपोर्ट सौंप दी गई है।