ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंकोरोना ने खून के रिश्ते भी किये दूर-दूर

कोरोना ने खून के रिश्ते भी किये दूर-दूर

कोरोना की वजह से खून के रिश्ते भी अपनों का साथ नहीं दे पा रहे हैं। जिंदगी की जब जान पर बन आई है तो कोरोना में अपनों को भी साथ छोड़ना पड़ा है। परिवार...

कोरोना ने खून के रिश्ते भी किये दूर-दूर
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंFri, 23 Apr 2021 03:13 AM
ऐप पर पढ़ें

बदायूं। हिन्दुस्तान संवाद

कोरोना की वजह से खून के रिश्ते भी अपनों का साथ नहीं दे पा रहे हैं। जिंदगी की जब जान पर बन आई है तो कोरोना में अपनों को भी साथ छोड़ना पड़ा है। परिवार के सदस्य मिलना और साथ रहना चाहते हैं, लेकिन ऐसा संभव नहीं है। अस्पताल के गेट तक आ रहे हैं और नम आंखों से नाश्ता सामग्री देकर वापस लौट जा रहे हैं। वे अपनों से मिल भी नहीं पा रहा है।

बदायूं राजकीय मेडिकल कालेज पर इन दिनों देखने को मिल रहा है कि जब मौत दरबाजे पर खड़ी हो तो अपने भी साथ नहीं देते हैं। खून का रिश्ता भी मौत और महामारी के सामने पीछे हट जाती है। ऐसा बुधवार और गुरुवार दोनों दिन लगातार देखा जा रहा है। कि यहां कोरोना के मरीज भर्ती हैं उनकी हालत गंभीर है और अपनों से मिलने के लिये परिवार के सदस्य आते हैं, मगर मुलाकात नहीं कर सकते। साथ ही अपने हाथ से खाना भी नहीं खिला सकते हैं। मजबूरन भोजन और नाश्ता काउंटर पर देकर चले जाते हैं। अपनों के लिये यहां खड़े होकर आंसू बहा रहे हैं और नम आंखों से घर को लौट रहे हैं। खून का रिश्ता होते भी कोरोना के आगे वह अपनों की मदद नहीं कर पा रहे हैं। अस्पताल में घर परिवार को अपना सदस्य अकेला छोड़ना पड़ा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें