Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsControversy Erupts Again at District Women s Hospital Over Staff Dispute
लेवर रूम में स्टाफ भिड़ा, हंगामा

लेवर रूम में स्टाफ भिड़ा, हंगामा

संक्षेप:

Badaun News - जिला महिला अस्पताल में एक बार फिर से महिला कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया है। इमरजेंसी में दो स्टाफ नर्सों के बीच मरीज के उपचार को लेकर नोकझोंक हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं और मामला सीएमएस...

Sep 10, 2025 05:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

जिला महिला अस्पताल में फिर से विवाद होने लगे हैं। महिला अस्पताल में एक बार फिर से महिला कर्मचारियों में विवाद हो गया। महिला कर्मियों में जमकर खींचतान और नोकझोंक हुई है। वहीं आरोप-प्रत्यारोप एक-दूसरे पर लगाये हैं। दोनों ने मामला सीएमएस तक पहुंचा दिया है। मंगलवार की दोपहर को एक बार फिर से महिला अस्पताल की इमररेंसी में कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। इमरजेंसी में दो स्टाफ नर्सों के बीच मरीज के उपचार को लेकर विवाद हुआ है। विवाद के बाद दोनों स्टाफ नर्स ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाये हैं। आरोप सुविधा शुल्क के भी हैं। इसको लेकर कर्मचारियों की बीच खींचतान हुई औरर जमकर नोकझोंक हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हंगामा हुआ तो गार्डों ने जाकर समझा दिया और मामला शांत हो गया। बताया जा रहा है कि इस मामले में दोनों स्टाफ नर्स ने अपनी-अपनी शिकायत सीएमएस डॉ. शोभा अग्रवाल से की है।