सीसी पर वाइब्रेटर न लगाने पर नोकझोक, वीडियो वायरल

Mar 04, 2026 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - गांव जरीफपुर गढ़िया में सीसी निर्माण के दौरान ठेकेदार और ग्रामीणों के बीच वाइब्रेटर न लगाने को लेकर नोंकझोक हुई। ठेकेदार ने वाइब्रेटर लगाने से मना कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया। एक ग्रामीण ने वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, किसी ने औपचारिक शिकायत नहीं की है और ग्रामीण अब संतुष्ट हैं।

सीसी पर वाइब्रेटर न लगाने पर नोकझोक, वीडियो वायरल

क्षेत्र के गांव जरीफपुर गढ़िया में सीसी निर्माण के दौरान ठेकेदार और ग्रामीणों के बीच नोंकझोक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोंकझोक की वजह वाइब्रेटर न लगाना स्पष्ट हो रहा है। लिखित में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है न ही किसी ने कोई आपत्ति जतायी है। वीडियो जरूर एक सपा से जुड़े व्यक्ति ने अपनी फेसबुक आईडी पर अपलोड किया है। सहसवान क्षेत्र के गांव जरफपुर गढ़िया में 600 मीटर सीसी का निर्माण करीब 48 लाख रुपये से कराया गया है। सीसी निर्माण के बाद ग्रामीणों द्वारा ठेकेदार से वाइब्रेटर लगाने के लिए कहा गया, लेकिन ठेकेदार ने वाइब्रेटर लगाने से मना कर दिया, जिसको लेकर ग्रामीणों ने दबाव बनाया तो इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

एक व्यक्ति ठेकेदार की वीडियो बनाने लगा। ठेकेदार ने ग्रामीण के मोबाइल पर हाथ मार दिया, जिससे मोबाइल गिरते गिरते बचा। इस बात से गुस्साये ग्रामीणों और ठेकेदार के बीच तीखी नोकझोक हुयी। कुछ स्थानीय लोगों ने मामला शांत कर दिया। इधर किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो करीब 10-15 दिन पुराना बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर किसी को कोई आपत्ति नहीं है न ही किसी के द्वारा कोई लिखित में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस को शिकायत दी गयी है। ठेकेदार ने ग्रामीणों के अनुसार काम कर दिया है और ग्रामीण भी अब संतुष्ट है। वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। सीडी टू एक्सईएन वंदना सोनकर ने बताया मुझे न तो कोई इस प्रकार का वीडियो मिला है न ही कोई लिखित में शिकायत शिकायत आयी है। यह प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।