Badaun News: घर में फंदे पर लटका मिला एचपीसीएल का सफाईकर्मी
Badaun News: बदायूं में एचपीसीएल प्लांट में काम करने वाले 30 वर्षीय संविदा सफाईकर्मी रवि कुमार का शव उनके घर में फंदे पर लटका मिला। पत्नी के साथ कहासुनी के बाद वह कमरे में चले गए और दरवाजा बंद कर लिया। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Badaun News: बदायूं। एचपीसीएल प्लांट में कार्यरत एक संविदा सफाईकर्मी अपने घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से कमरा खोला तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैंजनी की है। गांव निवासी 30 वर्षीय रवि कुमार पुत्र छोटेलाल सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में संविदा सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत थे। रविवार शाम ड्यूटी समाप्त कर वह घर लौटे। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर उनकी पत्नी से कहासुनी हो गई।
इसके बाद रवि कुमार खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर पत्नी और बच्चों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां रवि कुमार कमरे में फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही मूसाझाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई अमित कुमार ने बताया कि रवि कुमार रविवार शाम एचपीसीएल प्लांट में ड्यूटी पूरी कर घर लौटे थे। रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चले गए। काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे पर लटके मिले। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


