Badaun News: नायब के आश्वासन पर कांग्रेसियों का धरना समाप्त
Badaun News: रामगंगा के कटान से प्रभावित जरतौली गांव दूसरे दिन धरने में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव व पदाधिकारी।

Badaun News: दातागंज, संवाददाता। रामगंगा के कटान से प्रभावित जरतौली गांव को बचाने के लिए कांग्रेस का धरना जारी रहा। नायब तहसीलदार सतीश मिश्रा एवं बाढ़ खंड एई मनोज पटेल धरनास्थल पर पहुंचें और वार्ता की। जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया। नायब तहसीलदार की ओर से रामगंगा के कटान से प्रभावित जरतौली गांव को बचाने के लिए धरातल पर काम का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त कर दिया। जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने जरतौली को कटान से बचाने को तत्काल धरातल पर काम शुरू करने , कटान से गिरे ग्रामीणों के मकान और डूबे खेतों के नुकसान की भरपाई को मुआवजा देने और दातागंज को बाढ़ मुक्त करने को मानपुर से सिमरिया तक एवं रूकुमपुर से भाऊ नगला तक 30 किलोमीटर बांध बनाने की मांग की है।जिलाध्यक्ष
ने कहा, जरतौली गांव में प्राथमिक विद्यालय कटान से गिरने वाला है। विद्यालय का शौचालय और रसोईघर कटान से गिर गये और रामगंगा में समां गये। प्राथमिक विद्यालय को बचाने के लिए भी प्रशासन ने कोई पहल नहीं की है।पांच ग्रामीणों के मकान रामगंगा के कटान से ढहकर गिर गये और रामगंगा में समा गये। मंजेश यादव, अरुण सिंह, संतोष यादव, विजय बहादुर, ओमप्रकाश, सतेंद्र यादव, अरविंद , जयवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, मुन्ना लाल मौजूद थे।


