Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsCongress Protests Against US-India Trade Deal in Kundra Kharasai Village
 भारत अमेरिका व्यापार समझौते की प्रतियां जलाकर विरोध जताया

भारत अमेरिका व्यापार समझौते की प्रतियां जलाकर विरोध जताया

संक्षेप:

Badaun News - कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में कुंडरा खरसाई गांव में भारत अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि यह समझौता किसानों को नुकसान पहुंचाएगा और भारतीय उद्योग को भी प्रभावित करेगा। प्रधानमंत्री मोदी पर अमेरिका के सामने आत्मसमर्पण करने का आरोप लगाया गया।

Feb 08, 2026 01:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में शनिवार को कुंडरा खरसाई गांव में भारत अमेरिका व्यापार समझौते की प्रतियां जलाकर विरोध किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से नुकसानदायक व्यापार समझौता कर देश को बेच दिया है। कृषि क्षेत्र में अमेरिका को आयात की छूट देने से भारत के किसानों को भारी नुकसान होगा। किसानों की कमर टूट जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के सामने आत्मसमर्पण कर देश को नुकसान पहुंचाया है। अमेरिका के दबाव में रूसी तेल की सस्ती आपूर्ति बंदकर अमेरिकी तेल खरीदने से महंगाई बढ़ेगी। अमेरिका के लिए पूरा बाजार खोल देने से भारतीय इंडस्ट्री को भारी नुकसान होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह समझौता व्यापारी ,किसान ,मजदूर ,नौजवान समेत 140 करोड़ भारतीयों के खिलाफ है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप,यूथ फॉर इंडिया कोऑर्डिनेटर ओमवीर दद्दा, यूथ कांग्रेस दातागंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय बहादुर,नवनीत यादव विजय वीर, वीरभान यादव मौजूद थे।