
मनरेगा का नाम बदलने पर उपवास पर बैठे कांग्रेसी
Badaun News - बदायूं में कांग्रेस ने मनरेगा योजना के नाम और स्वरूप में बदलाव के खिलाफ गांधी प्रतिमा के सामने उपवास किया। मुख्य वक्ता ओमकार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर मनरेगा को कमजोर कर रही है, जो ग्रामीण गरीबों के अधिकारों पर हमला है। कांग्रेस ने मनरेगा की मूल भावना को खत्म करने की कोशिशों की निंदा की।
बदायूं, संवाददाता। मनरेगा का नाम और योजना का स्वरूप बदलने को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। रविवार को कांग्रेसियों ने रामलीला पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के सामने एक दिवसीय उपवास किया। मुख्य वक्ता प्रदेश कांग्रेस कोआर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सुनियोजित तरीके से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर करने का काम कर रही है। मनरेगा से महात्मा गांधी के नाम को हटाने की साजिश न केवल राष्ट्रपिता का अपमान है, बल्कि ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और किसानों के अधिकारों पर सीधा हमला है। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मनरेगा बचाओ कॉर्डिनेटर सुनीता सिंह, जितेंद्र कश्यप, मुन्ना लाल सागर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व सचिव जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह ने कहा मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार की गारंटी, न्यूनतम मजदूरी और सम्मानजनक जीवन का आधार है।
केंद्र सरकार द्वारा लाई जा रही तथाकथित वीबीजी राम जी योजना के माध्यम से मनरेगा की मूल भावना को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह नई योजना मनरेगा के संवैधानिक अधिकारों को खत्म कर, ठेकेदारी व्यवस्था और मनमानी को बढ़ावा देगी। प्रदेश किसान कांग्रेस कोआर्डिनेटर गौरव सिंह, एससीएसटी जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया, जिला महासचिव इगलास हुसैन, जिला युवा उपाध्यक्ष बाबू चौधरी, पूर्व प्रधान विपिन मिश्रा, सोनपाल ,नगर कांग्रेस कमेटी उझानी अध्यक्ष रियासत खान, राजेंद्र पाल, महेंद्र सिंह मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




