Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsCongress Protest Over Farmer s Murder Demands Arrest of Accused and 1 Crore Compensation
किसान की हत्या के मामले में उपवास पर बैठे कांग्रेसी

किसान की हत्या के मामले में उपवास पर बैठे कांग्रेसी

संक्षेप: Badaun News - किसान अरवेश यादव की गोली मारकर हत्या के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसावां में उपवास किया। चार दिन पहले मेड़ विवाद के चलते हत्या हुई थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की। उन्होंने सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

Sun, 9 Nov 2025 02:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

किसान की गोली मारकर हत्या के मामले शेष आरोपियों की गिरफ्तार व पीड़ित परिवार को एक करोड़ के मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने उसावां कें किसान के घर पर उपवास पर बैठे। चार दिन पहले मेड़ के विवाद में शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव में हुए उसावां के वार्ड नंबर चार निवासी अरवेश यादव की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने हत्या के पीछे मनुवादी मानसिकता के लोगों हाथ बताया। कहा, अन्य आरोपी पकड़े जायें। सरकार में अपराधियों के हौंसले बुलंद है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने अरवेश की हत्या के मामले में उसावां कस्बे उपवास कर श्रद्धांजलि दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

न्याय मांग की करते हुये पीड़ित परिवार को सरकार से एक करोड़ रुपए की सहायता राशि की मांग की। कहा, अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। विदित हो, थाना और नगर पंचायत उसावां के वार्ड चार के रहने वाले किसान अरवेश 30 वर्ष पुत्र सिपट्टर सिंह और वार्ड सात निवासी कल्लू सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह का परौर इलाके के ग्योड़ी गांव में खेत है। बुधवार पांच नवंबर को को खेत की मेड़ काटने को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद कल्लू वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद अपने भाई सोनू और एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक से दोबारा खेत पर पहुंचा। वहां फिर से कहासुनी हुई, जिसके दौरान कल्लू ने तमंचे से फायर कर अरवेश की गोली मारकर हत्या कर दी।