
कांग्रेस संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा करेगी: तौकीर
Badaun News - राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश सहप्रभारी ने कार्यालय पर की बैठकराष्ट्रीय सचिव, प्रदेश सहप्रभारी ने कार्यालय पर की बैठकराष्ट्रीय सचिव, प्रदेश सहप्रभारी ने कार्
बदायूं। राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश के सहप्रभारी तौकीर आलम ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र और संविधान की आत्मा पर हमला है। कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हर कीमत पर करेगी। कांग्रेस वोट चोरी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। राष्ट्रीय सचिव ने कहा की मोदी सरकार और चुनाव आयोग मिलकर चुनाव को हैक कर रहे हैं। मोदी सरकार ने चुनाव आयोग की नियुक्ति का कानून बदलकर सिलेक्शन पैनल से चीफ जस्टिस का नाम हटाकर अपने मंत्री का नाम जोड़ लिया है। इससे चुनाव की निष्पक्षता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

भाजपा चुनाव आयोग से मिलीभगत कर वोट चोरी कर लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहती है। जननायक राहुल गांधी लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 14 दिसंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में वोट चोर गद्दी छोड़ रैली ऐतिहासिक होगी। जिले के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिल्ली रैली में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। जिलाध्यक्ष अजीत यादव, शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, एआईसीसी सदस्य जितेंद्र कश्यप, जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष वफाती मियां, उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुशीला कोरी, जिला महासचिव आलोक सिंह, अनिल उपाध्याय, जिला महासचिव अकरम खान, गौरव राठौर, बन्ने खान मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


