
पीड़ित छात्रों से मिलने पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
Badaun News - दातागंज के बेलाडाडी गांव में मौजूद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल।11 बीडीएन 59--दातागंज के बेलाडाडी गांव में मौजूद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल।
बदायूं। कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में गुरुवार को दातागंज क्षेत्र के गांव बेलाडांडी पहुंचा। जहां प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित छात्रों से मिलकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज चरम पर है। सत्ता संरक्षित दबंगों की गुंडागर्दी चल रही है। कहा, छात्रों की आपसी कहासुनी के बाद बुधवार को जिस तरह भाजपा के दबंगों ने पिछड़े समाज के छात्रों की पिटाई की उससे लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। पीड़ित छात्रों और परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को इस मामले में एसएसपी से बात कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे।

बताते चलें कि बुधवार को सोशल मीडिया पर छात्रों की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद कांग्रेसी बेलाडांडी गांव पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में धर्मेंद्र कश्यप,सत्यम यादव, गिरीश यादव ,अली रजा, कुंवरपाल सिंह, बिजनेश यादव आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


