बिल्सी में दो शिकायतों का निस्तारण
Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
Badaun News - तहसील लोक सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नवागत एसडीएम राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर 33 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 का मौके पर समाधान किया गया। अन्य शिकायतों के लिए अधिकारियों को विधिक निस्तारण के निर्देश दिए गए।

तहसील लोक सभागार में माह के तीसरे शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नवागत एसडीएम राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर यहां 33 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से दो का मौके पर निराकरण किया गया। साथ ही शेष शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सीओ केके तिवारी, तहसीलदार प्रज्ञा सिंह, बीईओ गौतम प्रकाश, बीडीओ शैली गोविल, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, हरपाल सिंह, विनोद कुमार साहू आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:एसडीएम राजेश कुमार ने संभाला चार्ज
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


