
छात्रा अंजली बनी एक दिन की सीओ दातागंज
Badaun News - 13 बीडीएन 50--दातागंज सीओ कार्यालय पर रजिस्टर पर दर्ज मामले की जानकारी लेती एक दिन की सीओ बनी छात्रा अंजली, मौजूद सीओ केके तिवारी।र कई शिकायतों का मौक
दातागंज। नगर के श्रीरामपाल सिंह सत्यवती देवी मेमोरियल महाविद्यालय डिग्री कॉलेज दातागंज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजली, पुत्री श्री नरेन्द्र सिंह अफजलपुर कला थाना हजरतपुर को एक सीओ दातागंज के रूप में नियुक्त किया गया। छात्रा ने आम जनता की समस्याओं को सुना और कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। इस दौरान अंजली ने प्रशासनिक जिम्मेदारियों को समझा और महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया। इस पहल से बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ती है और वे महिला सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक बनती हैं। अंजली ने कहा कि यह अवसर मेरे लिए गौरवपूर्ण है। इससे मुझे समझ आया कि पुलिस सेवा में महिलाओं की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर सीओ दातागंज श्री केके तिवारी, प्रभारी निरीक्षक गौरव विष्णोई और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम समाज को यह संदेश देता है कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण सभी की जिम्मेदारी है और युवतियों में नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




