
स्वीपर और गार्ड बने बाबू कौन करे साफ-सफाई
Badaun News - स्वीपर और गार्ड बने बाबू कौन करे साफ-सफाईस्वीपर और गार्ड बने बाबू कौन करे साफ-सफाईस्वीपर और गार्ड बने बाबू कौन करे साफ-सफाईस्वीपर और गार्ड बने बाबू कौ
बदायूं। आउसोर्सिंग संस्था से जिला महिला अस्पताल में लंबे समय से तैनात कर्मचारी मनमर्जी नौकरी कर मौज कर रहे थे। ऐसे लापरवाह और मनमानी करने वाले सीएमएस ने शिकंजा कसा और नोटिस थमा दिये हैं। जिसके बाद सीएमएस खुद आरोप-प्रत्यारोप में घिरने लगी हैं। आरोप लगने लगे हैं कि चंद कर्मचारियों को मूल काम पर भेज दिया है तो बाकी साठगांठ से चलाये जा रहे हैं। जिला महिला अस्पताल में लंबे समय से कर्मचारियों से कामकाज लेने के नाम पर खेल चल रहा है। अब सीएमएस बदलीं और शिकंजा कसा गया तो कर्मचारियों ने एक-दूसरे का खेल खोल दिया है। वर्षों से जिला महिला अस्पताल आउसोर्सिंग से तैनात होने के बाद से स्वीपर साफ-सफाई का कार्य नहीं कर रहे थे, गार्ड सुरक्षा का काम नहीं कर रहे थे।

कोई बाबू बना बैठा था तो कोई ठेकेदारी कर रहा था तो कोई डाक बांटने का काम कर रहा था। कोई सीएमएस की गाड़ी चला रहा था कोई लाउंड्री का इंचार्ज बन गया था। अभी भी खेल चल रहा है लेकिन गिने चुने कर्मचारियों पर ही शिकंजा कसा गया है। शिकंजा कसते हुए सीएमएस ने नोटिस दिये हैं। जिसके बाद अब कर्मचारी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे हैं। इधर जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. शोभा अग्रवाल का कहना है कि कर्मचारी बेवजह आरोप कर्मचारी लगा रहे हैं। कर्मचारियों अब तक खानापूर्ति कर रहे थे और कामकाज नहीं कर रहे थे। अब संबधित कर्मचारी को उसके मूलकाम पर लगा दिया है। इसलिए आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




