ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंराजकीय पॉलिटेक्निक में चलाया सफाई अभियान

राजकीय पॉलिटेक्निक में चलाया सफाई अभियान

राजकीय पॉलिटेक्निक में सफाई अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने प्रांगण में सफाई की। यहां हेल्थ कैंप लगाया...

राजकीय पॉलिटेक्निक में चलाया सफाई अभियान
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंThu, 18 Oct 2018 01:19 AM
ऐप पर पढ़ें

राजकीय पॉलिटेक्निक में सफाई अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने प्रांगण में सफाई की। यहां हेल्थ कैंप लगाया गया।

प्राचार्य एके सक्सेना के छात्र-छात्राओं को सफाई का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में साफ-सफाई का बेहद महत्व है। सभी को सफाई के प्रति जागरूक रहना चाहिए। खाना खाने से पूर्व भलीभांति हाथ धोएं, ऐसा करने से बीमारी दूर रहती है।

कालेज में आयोजित हेल्थ कैंप में डॉ. उपदेश कुमार ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. नाहिदा, डॉ. खदीजा, हरीश कुमार, शाहिद हुसैन, सार्थक भारद्वाज मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें