Badaun News: सैफपुर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, जलभराव

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: इस्लामनगर के ग्राम पंचायत सैफपुर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। मुख्य मार्ग पर नालियां चोक हैं, जिससे गंदा पानी सड़क पर भरा हुआ है। इस समस्या से ग्रामीण शिकायत कर चुके हैं, परंतु कोई समाधान नहीं मिला है। गंदगी और जलभराव से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

Badaun News: सैफपुर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, जलभराव

Badaun News: इस्लामनगर। क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सैफपुर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। गांव के मुख्य मार्ग पर नालियां और नाले चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर तालाब की तरह भरा हुआ है। लंबे समय से नालियों की साफ-सफाई न होने के कारण रोड किनारे बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियां उग आई हैं, जिससे पानी की निकासी का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या आज की नहीं है, बल्कि पिछले कई महीनों से बनी हुई है। गांव का गंदा पानी और बरसात का पानी एक साथ मिलकर मुख्य सड़क पर बह रहा है।

यह वही मुख्य मार्ग है जिससे होकर ग्रामीणों को खेतों पर जाना होता है और स्कूली बच्चों को स्कूल जाना पड़ता है,जिससे उनकी ड्रेस खराब होने के साथ-साथ बीमारियों का भी खतरा बना रहता है। कई बार बच्चे फिसल कर इसी गंदे पानी में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। सफाई कर्मी गांव में तैनात है लेकिन इधर नहीं आता है और नालियों की सफाई के नाम पर सिर्फ कागजों में खानापूर्ति कर दी जाती है। गंदगी और जलभराव से गांव में टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू, डायरिया, वायरल बुखार और चर्म रोग जैसी गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं। प्रधान रुकुम सिंह ने बताया कि वह सड़क नीची है वह पानी का रास्ता आगे नहीं है इसीलिए पानी भरा जाता है फिर भी साफ सफाई करा दी जाएगी, कार्य योजना में नाला निर्माण को डाल दिया है पास होते ही नाले का निर्माण कर दिया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: सैफपुर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, जलभराव