Badaun News: बिना अनुमति बाबा साहब की मूर्ति लगाने पर ग्रामीणों का हंगामा, जाम
Badaun News: फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में मूर्ति स्थापना पर विवादफैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में मूर्ति स्थापना पर विवाद जाम लगाने के बा
Badaun News: बिसौली/आसफपुर। सरकारी खलिहान की जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने से रोकने पर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच विवाद बढ़ गया। प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और दोबारा प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और जाम लगाकर हंगामा भी किया। आठ घंटे से अधिक समय तक हंगामा चलता रहा। बिसौली, फैजगंज बेहटा और इस्लामनगर थानों की पुलिस भी गांव में ड्यूटी पर तैनात रही, जबकि अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे। मामला बिसौली तहसील के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव का है। मंगलवार तड़के सरकारी खलिहान की जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया गया।
राजस्व अभिलेखों में शाहबाद रोड स्थित करीब सात बीघा जमीन गाटा संख्या 1562 और 2772 में खलिहान दर्ज है। सूचना पर चौकी प्रभारी जगमेंद्र बालियान पुलिस बल के साथ करीब चार बजे पहुंचे और प्रतिमा स्थापना रुकवा दी। इसके बाद ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पहले से लगी बाबा साहेब की प्रतिमा को गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने गिरा दिया। इसके विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण और भीम आर्मी से जुड़े लोग जुट गए।

