Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsChildren in Badayun Struggle for Aadhar Cards Due to Missing Birth Certificates
आधार बनने में दूर नहीं हो रहा जन्म प्रमाण का अड़ंगा

आधार बनने में दूर नहीं हो रहा जन्म प्रमाण का अड़ंगा

संक्षेप: Badaun News - आधार बनने में दूर नहीं हो रहा जन्म प्रमाण का अड़ंगाआधार बनने में दूर नहीं हो रहा जन्म प्रमाण का अड़ंगाआधार बनने में दूर नहीं हो रहा जन्म प्रमाण का अड़

Sun, 16 Nov 2025 01:44 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र न होने की वजह से आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। जिसकी वजह से बच्चों के लिए डीबीटी समेत योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अभिभावक बच्चों के साथ आधार बनवाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। आधार अनिवार्य है,लेकिन जब आधार ही न बने तो समस्या होना लाजमी है। ऐसा ही परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के साथ हो रहा है। आधार न होने की वजह से जिले के अभी तक करीब 10,600 बच्चे डीबीटी से वंचित हैं। इनमें अधिकांश वह बच्चे हैं जिनके आधार ही नहीं बने हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आधार न बनने का प्रमुख कारण उनका जन्म प्रमाण पत्र न होना है। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का प्रयास भी अभिभावकों द्वारा किया जा रहा है, लेकिन फिर भी जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। जन्म प्रमाण पत्र न बनने के कारण बच्चे के जन्म से संबंधित प्रमाण उपलब्ध न कराना है। वहीं तमाम ऐसे बच्चे हैं जिनका जन्म अस्पताल में हुआ है, लेकिन वह अब ग्राम पंचायत सचिव से जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाह रहे हैं। ऐसे बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र सचिवों द्वारा जारी करने से इंकार किया जा रहा है। सचिवों का कहना है कि जब अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ है तो वहां से जन्म प्रमाण पत्र जारी कराओ, हम कैसे जारी कर दें। ऐसे बनवाये जन्म प्रमाण पत्र जिन बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र नहीं बने हैं, वह टीकाकरण कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन पत्र पर प्रधान, आंगनबाड़ी, आशा एवं पंचायत सहायक से प्रमाणित कराकर आवेदन पत्र उपलब्ध करायें। सचिव द्वारा मांगे जाने पर शपथ पत्र भी देना पड़ेगा। सचिव द्वारा निर्धारित शुल्क जमा कराकर जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। आठ मशीनें संचालित परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए आधार संबंधित सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रत्येक बीआरसी केंद्र पर आधार मशीनें उपलब्ध करायी गयीं और यहां पर ऑपरेटर तैनात किए गये। वर्तमान में जिले में आठ आधार मशीनें संचालित हैं। कुछ मशीनें बंद हो चुकी हैं, इसका कारण कहीं तकनीकि समस्या तो कहीं शिकायतें होना रहा है। जिन बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र न होने की वजह से आधार नहीं बन रहे हैं उनके जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर आधार बनवाये जा रहे हैं। प्रत्येक बीआरसी पर आधार संबंधित कार्य के लिए आधार केंद्र संचालित हैं। वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए