ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंअरविंद हत्याकांड में चार आरोपियों पर लगायी चार्जशीट

अरविंद हत्याकांड में चार आरोपियों पर लगायी चार्जशीट

मुजरिया थाना क्षेत्र में 16 अप्रैल की सुबह मिले अज्ञात युवक के शव की सोमवार सुबह शिनाख्त हुई थी। युवक रायबरेली का रहने वाला अरविंद...

अरविंद हत्याकांड में चार आरोपियों पर लगायी चार्जशीट
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंFri, 02 Jun 2023 01:21 AM
ऐप पर पढ़ें

मुजरिया थाना क्षेत्र में 16 अप्रैल की सुबह मिले अज्ञात युवक के शव की सोमवार सुबह शिनाख्त हुई थी। युवक रायबरेली का रहने वाला अरविंद था। वह 15 अप्रैल को चार लोगों के साथ बदायूं आने की कहकर चला था। युवक की गुमशुदगी दिल्ली में दर्ज करायी थी। सूचना पर दिल्ली पुलिस ने बदायूं पहुंचाकर मुजरिया पुलिस के साथ शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया था। शव परिजन घर लेकर चले गये थे। भाई की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दिल्ली में दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार करने क बाद मामले में अंतिम रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की है।

थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव सबदलपुर के जंगल में 16 अप्रैल को सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा लोगो ने देखा तो सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ सहसवान चंद्रपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आस पास के लोगो को बुलाकर शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। वहीं एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का मौका मुआयना किया था। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके का अवलोकन कर जांच पड़ताल की थी।

दूसरे दिन सोमवार को युवक की शिनाख्त रायबरेली निवासी अरविंद के रूप में हुई थी। दिल्ली पुलिस सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। पुलिस टीम के साथ देवेंद्र निवासी गांव चंदेल नगर थाना लालगंज, रायबरेली भी था। देवेंद्र ने शव की शिनाख्त अपने भाई अरविंद के रूप में की थी।

भाई देवेंद्र ने बताया कि अरविंद उसके साथ दिल्ली के भूड़पुर इलाके में रहकर ट्रांसपोर्ट का काम करता था। बदायूं के कुछ युवक उसके यहां बतौर नौकर थे। इन्हीं चार युवकों के साथ 15 अप्रैल शाम अरविंद बदायूं रवाना हुआ था। उसका मोबाइल बंद हुआ तो उनसे रविवार को पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस उसकी तलाश करते हुए यहां पहुंच गई। इधर, युवक के परिजन राय बरेली से यहां पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने क बाद पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया था। भाई की तहरीर पर दिल्ली के अजीतपुर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की और साक्ष्य एकत्र कर गहनता से विवेचना करते हुए विवेचना समाप्त करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें