Badaun News: बवाल भड़काने वाले को अफसर का इशारा, अपने लोग लेकर हट जाओ

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: घटनाक्रम के दौरान सक्रिय व्यक्ति को हटने की बात कही गई बवाल भड़काने वाले को अफसर का इशारा, अपने लोग लेकर हट जाओ बवाल भड़काने वाले को अफसर का इशारा, अप

Badaun News: बवाल भड़काने वाले को अफसर का इशारा, अपने लोग लेकर हट जाओ

Badaun News: राजा की सीकरी में हुए बवाल से पहले एक अधिकारी द्वारा वहां सक्रिय व्यक्ति को अपने लोगों के साथ हट जाने का इशारा किए जाने की बात चर्चा है। इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उस व्यक्ति के साथ कौन लोग मौजूद थे और वह उन्हें लेकर वहां क्या कर रहा था। मूर्ति स्थापना की सुगबुगाहट कुछ पुलिस कर्मियों को हुई थी। इसकी अगर बारीकी से जांच हुई तो निश्चित तौर पर उन पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। बड़ा सवाल है कि आखिर अधिकारी ने उसे और उसके साथ मौजूद लोगों को हटने के लिए क्यों कहा था। क्या मौके पर उनकी गतिविधियों को लेकर पहले से कोई आशंका थी? उस व्यक्ति के साथ कितने लोग थे और उनकी वहां क्या भूमिका थी, यह भी महत्वपूर्ण है। सबसे बड़ा सवाल उस व्यक्ति की पहचान और उसके साथ मौजूद लोगों को लेकर है, जिसे हटने का संकेत दिया गया था। क्या उसके साथ मौजूद लोग बाद में बवाल में शामिल हुए या वे पहले ही वहां से चले गए, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस पूरे मामले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। यदि अधिकारी की ओर से हटने का इशारा किया गया था तो उस समय की परिस्थितियां क्या थीं, यह भी स्पष्ट होना जरूरी है。

भड़काने वालों पर पहले दिन से नरमी बरत रही पुलिस

राजा की सीकरी बवाल में भीड़ को उकसाने वालों तक पुलिस अब तक नहीं पहुंच सकी है। घटना के बाद से कई ऐसे लोगों की भूमिका चर्चा में रही, जिन पर माहौल बिगाड़ने और लोगों को भड़काने के आरोप लगते रहे। इसके बावजूद इनके खिलाफ अब तक ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है, वहीं भड़काने वाले चेहरों पर कार्रवाई की रफ्तार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बवाल के दौरान कुछ बच्चे भी पत्थरबाजी करते दिखे।

मुख्य आरोपी के साथ भड़काने वाले भी पुलिस की पकड़ से दूर

राजा की सीकरी बवाल मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। इसके साथ ही लोगों को उकसाने और माहौल बिगाड़ने में भूमिका निभाने वालों तक भी पुलिस की कार्रवाई नहीं पहुंची है। घटना के बाद कई दिन बीतने के बावजूद पुलिस इन अहम चेहरों तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में जांच की दिशा और कार्रवाई की रफ्तार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस टीमें तलाश में लगी हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या पुलिस ने भड़काने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है?
इसके बावजूद इनके खिलाफ अब तक ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: बवाल भड़काने वाले को अफसर का इशारा, अपने लोग लेकर हट जाओ