Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsChaos and Traffic Jam During Bhai Dooj Celebrations in Kadar Chauk
कादरचौक में लगा भीषण जाम, घंटों फंसे रहे राहगीर

कादरचौक में लगा भीषण जाम, घंटों फंसे रहे राहगीर

संक्षेप:

Badaun News - कादरचौक में भाई दूज के मौके पर अफरातफरी का आलम रहा। दुकानदारों ने सड़क पर अपनी दुकानें लगा दीं, जिससे यातायात ठप हो गया। महिलाएं पूजा सामग्री खरीदने के लिए घंटों जाम में फंसीं। पुलिस मूकदर्शक बनी रही...

Oct 24, 2025 12:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

कस्बा में थाना के बाहर और कस्बा के मुख्य चौराहे पर भाई दूज के मौके पर दिनभर अफरातफरी और अव्यवस्था का आलम रहा। दुकानदारों ने सड़क पर अपनी दुकानें सजा ली थीं, जिससे मार्ग पूरी तरह संकरा हो गया और आवागमन ठप हो गया। सुबह से शाम तक पूजा-सामग्री खरीदने के लिए निकली महिलाओं और बहनों को घंटों जाम में फंसीं। काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। गुरुवार को कस्बा कादरचौक में बदायूं-पटियाली मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति रही है। आश्चर्य की बात यह रही कि पुलिस पूरे घटनाक्रम को देखती रही, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे, जबकि दुकानदारों की मनमानी और वाहन चालकों की अव्यवस्था से हालात लगातार बिगड़ते गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

त्योहार के मौके पर लोगों की भीड़ बढ़ने के बावजूद यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर त्योहार पर यही स्थिति बनती है, मगर पुलिस और प्रशासन कोई स्थायी व्यवस्था नहीं करता। इस बार भी पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहारों के दौरान यातायात नियंत्रण के लिए विशेष पुलिस बल तैनात किया जाए और सड़क पर कब्जा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि त्योहार की खुशियां अव्यवस्था की भेंट न चढ़ें।