
सेंट्रल जीएसटी का कपड़ा व्यापारी के यहां छापा
Badaun News - बदायूं में सेंट्रल जीएसटी अधिकारियों ने कपड़ा व्यापारी शैंकी के प्रतिष्ठान पर टैक्स चोरी की सूचना पर छापेमारी की। अधिकारियों ने देर रात तक कार्रवाई जारी रखी और कई दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए। इस छापेमारी से शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया और कई ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।
बदायूं, संवाददाता। सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों ने शहर के लक्ष्मीलॉन स्थित कपड़ा व्यापारी के यहां टैक्स चोरी की सूचना पर छापेमारी की। सेंट्रल जीएसटी अफसर छापेमारी के लिए दोपहर बाद प्रतिष्ठान के अंदर दाखिल हुये और देर रात कार्रवाई पूरी करने के बाद ही बाहर निकले। सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों के लिए लंबे समय से लावेला चौक के समीप स्थित लक्ष्मीलॉन में कपड़ा व्यापारी शैंकी के प्रतिष्ठान पर टैक्स चोरी की सूचना मिल रही थी। इस पर पहले अधिकारियों ने रेकी की और कुछ पुख्ता सबूत मिलने के बाद शुक्रवार के लिए दोपहर बाद छापा मार दिया। प्रतिष्ठान के अंदर दाखिल होते ही अधिकारियों ने शटर अंदर से बंद कर लिया और लगातार कार्रवाई देर रात तक करते रहे।
छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने व्यापारी से प्रतिष्ठान में लगे माल के बिल मांगें, लेकिन वह ज्यादातर माल के बिल पेश नहीं कर सके, जिसके चलते टीम को और टैक्स चोरी का शक बढ़ता चला गया। टीम ने बारीकी से छापेमारी की। आधी रात के करीब टीम अपनी छापेमार कार्रवाई पूरी कर प्रतिष्ठान से बाहर निकली। टीम ने यहां से कुछ बिल बुक समेत अन्य दस्तावेज अपने कब्जे कब्जे में लिए हैं, इसके अलावा टीम में कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त की, जिनमें व्यापारी का व्यापार से संबंधित डेटा है। इस बड़ी कार्रवाई के चलते टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। दुकानें बंद करके निकले व्यापारी सेंट्रल जीएसटी की छापेमारी शुरू होने की खबर जैसे ही शहर के व्यापारियों को पता लगी वैसे ही कुछ व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बंद करके घर के लिए निकल गये। इस कार्रवाई से लिए टैक्स चोरों में खलबली मची हुई है। शहर के और भी कई निशाने पर सेंट्रल जीएसटी अधिकारियों के मुताबिक अभी शहर में कई और टैक्स चोरी करने वाले व्यापारी रडार पर हैं, जिनके भी पुख्ता सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुख्ता सबूत मिलने के बाद यहां भी छापेमारी की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




