Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsCelebration of New Year 2026 Festivities Across Badayun
नव वर्ष 2026 का स्वागत, बधाइयों के संग जश्न

नव वर्ष 2026 का स्वागत, बधाइयों के संग जश्न

संक्षेप:

Badaun News - बदायूं में नव वर्ष 2026 का जोरदार स्वागत किया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं और मिठाई एवं गिफ्ट का आदान-प्रदान कर रहे हैं। हर धर्म के लोग मंदिर, चर्च और मस्जिद में जाकर पूजा कर रहे हैं। शहर से देहात तक नव वर्ष की खुशियाँ मनाई जा रही हैं।

Jan 01, 2026 12:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। नव वर्ष 2026 का आगमन हो चुका है जोरदार स्वागत एवं जश्न के साथ नव वर्ष 2026 का आगमन को मनाया जा रहा है। नूतन वर्ष में लोग एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं और साथ ही गिफ्ट मिठाई एवं खुशियों के साथ त्योहार को मना रहे हैं। शहर से देहात तक नव वर्ष को लेकर जश्न का माहौल बना हुआ है। गुरुवार की सुबह नव वर्ष 2026 की खुशियों के साथ हुई। हर धर्म हर व्यक्ति हर समाज में नव वर्ष 2026 को लेकर खुशियों का माहौल है। सुबह-सुबह किसी ने मंदिर में जाकर पूजा पाठ की तो किसी ने चर्च में जाकर नमस्कार किया तो मस्जिद में जाकर इबादत की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वही लोग एक दूसरे के घर जाकर सुबह से नव वर्ष की बधाइयां दे रहे हैं और संग में मिठाई संग गिफ्ट दे रहे हैं। तमाम लोग सोशल मीडिया के माध्यम से एवं फोन करके व्यक्तिगत तौर पर लोगों को हैप्पी न्यू ईयर 2026 बोल रहे हैं। नव वर्ष की खुशियां शहर से लेकर देहात तक दिख रही है। कोई घर पर पार्टी करके जश्न मना रहा है तो कोई होटल में जाकर जश्न मना रहा है। जनपद भर में नव वर्ष 2026 को लेकर खुशियों का माहौल बना हुआ है और इस तिथि को लोग त्योहार के रूप में मना रहे हैं।