शिव देवी में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित
Badaun News - बदायूं में शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्या भारती ब्रज प्रांत के मंत्री हरि शंकर ने श्रेष्ठ कर्म का आह्वान किया। व्यवस्थापक वीरेंद्र पाल झा ने प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। आचार्य दिनेश शर्मा ने सत्य की विजय की कथा सुनाई। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण हरि शर्मा ने किया।

बदायूं। शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्या भारती ब्रज प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री हरि शंकर कर्मण्येवाधिकारस्ते का संदेश देते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु श्रेष्ठ कर्म करने का आह्वान किया। व्यवस्थापक वीरेंद्र पाल झा ने पंक्तियों के माध्यम से प्रकृति के संरक्षण और प्रेम का संदेश दिया। आचार्य दिनेश शर्मा ने भक्त प्रहलाद की कथा से सत्य की विजय का महत्व बताया। प्रवक्ता विनय कुमार सिंह चौहान,शिशु मंदिर अध्यक्ष अमृतपाल व व्यवस्थापक नवनीत प्रताप सिंह, डॉ. भास्कर शर्मा व संरक्षक सुरेश चंद्र सक्सेना ने होली की सभ्य व नवीन परंपराओं पर प्रकाश डाला।
संचालन कृष्ण हरि शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य वेद रतन शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


