आरवी में हर्षोल्लास के साथ मनाया होली का उत्सव

Mar 02, 2026 02:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - वजीरगंज के आर.वी. इंटर कॉलेज में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। डायरेक्टर कुलदीप शर्मा ने सभी को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण होली मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

आरवी में हर्षोल्लास के साथ मनाया होली का उत्सव

वजीरगंज। कस्बा के आर.वी. इंटर कॉलेज में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और होली के गीतों पर जमकर थिरके। डायरेक्टर कुलदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील करते हुए प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सहित शर्मा जी, दीपक शर्मा, विनोद शर्मा, सचिन पाठक, राहुल मौर्य, हिरदेश तिवारी, रावेंद्र उपाध्याय, रिंकू सिंह, आशीष शर्मा, मयंक सिंह, अर्चना शर्मा, दिव्या, आरती, डॉली, निशा, काजल और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।