लोक निर्माण परिवार सामाजिक समिति ने उड़ाया गुलाल
Badaun News - लोक निर्माण परिवार सामाजिक समिति ने उड़ाया गुलाल कहा कि होली रंगों का पवित्र त्यौहार है। सभी को पर्व मिल जुलकर मनाना चाहिये। फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल

बदायूं। निर्माण परिवार सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति के तत्वावधान में कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक दूसरे के गुलाल लगाया एवं शुभकामनायें दी। एक्सईएन नरेश कुमार ने कहा कि होली रंगों का पवित्र त्यौहार है। सभी को पर्व मिल जुलकर मनाना चाहिये। फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष मानव शर्मा ने कहा कि होली पर सभी को अपने अपने गिले शिकवे भुला एक दूसरे के गले मिलना चाहिये। सहायक अभियंता अभिषेक कुमार, सुमित यादव, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ अध्यक्ष राहुल कुमार, लोक निर्माण विभाग मिस्ट्रिीयल जनपद शाखा अध्यक्ष प्रमोद शाक्य, जिला मंत्री गुड्डू, अजय गंगवार, सुभाष चंद्र, गौरव माथुर, संजीव गंगवार, कुलदीप शर्मा, हेम सिंह, सुशील कुमार, गुलशन कश्यप, मोहित शर्मा, भारत सिंह, मुकेश सक्सेना, देवेंद्र भारती, सत्यपाल, रामनिवास, राजीव यादव, गौरव माथुर, आषीश राठौर, भूपेंद्र सिंह, जगमोहन सिंह, ओमप्रताप सिंह मौजूद थे।
बच्चों ने खेली एक दूसरे संग होली कादरचौक। प्राथमिक विद्यालय अंतुईया में बच्चों ने एक दूसरे के रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दी। बच्चों के चेहरे पर होली के पर्व को लेकर अलग ही चमक थी। शिक्षकों ने होली के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला, कहा कि केमिकल युक्त रंगों से बचकर रहें। स्कूल में छात्र-छात्राओं ने बनाई रंगोली बदायूं। प्राथमिक विद्यालय मियागंज में शनिवार को होली की पूर्व संध्या पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने मनमोहक रंगोली बनाई। पोस्टर प्रतियोगिता में गुजिया और पिचकारी के आकर्षक चित्र बनाकर उनमें रंग भरे। बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर नृत्य किया और होली के पारंपरिक गीतों का आनंद लिया। प्रधानाध्यापक विजय शर्मा, सहायक अध्यापक साक्षी गुप्ता, निशा, सुनीता मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



