
जनपद गोशाला में किया गया बधियाकरण
Badaun News - बदायूं में गोशाला में संरक्षित सांड़ के बधियाकरण का अभियान शुरू किया गया है। बधियाकरण न होने के कारण गोवंश घायल हो रहे थे और कई की मौत हो गई। एडीएम अरुण कुमार के आदेश पर पशुपालन विभाग ने 30 सांड़ का बधियाकरण किया है। सभी गोशालाओं में यह अभियान चलाया जाएगा।
बदायूं, संवाददाता। गोशाला में सांड़ संरक्षित हैं जिनका बधियाकरण नहीं किया गया। लंबे समय से बधियाकरण का अभियान नहीं चलाया गया। बधियाकरण न होने से गोशाला में संरक्षित गोवंश सांड की वजह से सुरक्षित नहीं हैं और गोवंश सांड़ की ओर से गोवंश को डैमेज किया जा रहा है। जिससे गोवंश घायल हो रहे हैं और उपचार के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। इसीलिए बधियाकरण को लेकर अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार को एडीएम प्रशासन अरुण कुमार के आदेश पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. समदर्शी सरोज ने अभियान चलाया है। बदायूं सदर नगर पालिका सहित कई गोशालाओं में टीम ने अभियान चलाया है और 30 सांड़ को बधियाकरण किया है।
वहीं बदायूं गोशाला में तीन सांड़ रह गए हैं। पशुपालन विभाग की टीम बधियाकरण कर रही है और उसमें नगर पालिका व नगर पंचायत, ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों के सहयोग से बधियाकरण किया गया है। बतादें कि अधिकारियों ने बधियाकरण का अभियान इसलिए शुरू किया है कि सांड़ गोवंश को परेशान कर रहे हैं और घायल एवं डैमेज कर रहे हैं। बीते दिन बदायूं नगर पालिका में तीन गोवंश की मौत हुई है। तीनों गोवंश को सांड़ ने डैमेज किया और उपचार पूरा समय से नहीं मिला और मौत हो गईं। तीनों गोवंश को दफन किया गया और यह घटनाएं पिछले काफी समय से हो रहीं थीं। जिसकी वजह से सांड़ के बधियाकरण का अभियान चलाया गया है। गोशालाओं में सांड़ के बधियाकरण को लेकर टीमें लगाई हैं अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में 30 सांड़ का बधियाकरण किया गया है। जनपद की सभी गोशाला में एक-एक अभियान चलाया जायेगा। अरुण कुमार, एडीएम प्रशासन

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




