
यज्ञ में डाला पदार्थ सब प्राणियों को प्राप्त होता
Badaun News - बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ रेप के प्रयास और उसके परिजनों पर मारपीट के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला ने 13 सितंबर को घटना की जानकारी दी। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया।
बदायूं, संवाददाता। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन दातागंज के आदेश पर दातागंज कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ घर में घुसकर रेप के प्रयास और उसके परिजनों पर मारपीट के मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली महिला ने अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन दातागंज के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 13 सितंबर 2025 की रात करीब आठ बजे वह घर में अकेली खाना बना रही थी। उसी दौरान उसी गांव का रहने वाला संतोष पुत्र राजाराम उसके घर में घुस आया और उसे के साथ रेप का प्रयास करने लगा।
महिला के शोर मचाने पर उसकी सास, पति और ननद मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद उसने संतोष के भाई से शिकायत की तो उसके अन्य दो परिजन तोताराम पुत्र राजाराम और अशोक पुत्र राजाराम भड़क गए और उसकी सास के साथ मारपीट की। इस घटना की दातागंज कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। एसएसपी ने भी नहीं सुना। जिसके बाद कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने तीनों आरोपियों संतोष, तोताराम और अशोक पुत्रगण राजाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




