महिला से छेड़छाड़ और पीटने पर छह पर मुकदमा
खेत की मेड़ पर गुजरने के दौरान एक महिला को भारी पड़ गया। महिला के साथ छह लोगों ने मारपीट और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। कोर्ट के आदेश पर छह...

खेत की मेड़ पर गुजरने के दौरान एक महिला को भारी पड़ गया। महिला के साथ छह लोगों ने मारपीट और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। कोर्ट के आदेश पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट में दायर की याचिका में बताया था कि गांव में ही अपने घूर पर कूड़ा-करकर डालने जा रही थी। इस दौरान वह घास लेने के लिए लेखराज के खेत की मेड़ पास पहुंची। आरोप है कि गांव निवासी कटोरी, रतिराम व उनकी पत्नी, सूरजमुखी, लटूरी, लेखराज ने उन्हें टोक दिया। महिला ने कहा कि वह आगे से ध्यान रखेंगी। इसके बाद भी वह लोग नहीं माने और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर महिला को जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पीटा। छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। महिला ने थाने जाकर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके चलते महिला कोर्ट की शरण में गई। कोर्ट के आदेश पर थाना मूसाझाग पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ बलवा, छेड़छाड़, मारपीट और धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
