हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, दो घायल

Apr 07, 2026 02:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - मुजरिया में बदायूं-दिल्ली-मेरठ हाईवे पर मटकुली गांव के पास एक डिजायर कार मिट्टी खनन वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यह घटना सुबह चार बजे के बाद हुई, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है।

हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, दो घायल

मुजरिया। बदायूं-दिल्ली-मेरठ हाईवे पर मटकुली गांव के पास दिल्ली से आ रही डिजायर कार मिट्टी खनन वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों के बताया कि घटना सुबह चार बजे के बाद की है। थाने से मात्र एक किलोमीटर दूर हुए इस हादसे की पुलिस को भनक तक नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।