ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलटी कार, एक घायल

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

बिसौली-बिल्सी मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पलट गई और धुआं निकलने लगा, जिसे स्थानीय लोगों ने समय पर बुझा दिया। कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से एक युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलटी कार, एक घायल

बिसौली-बिल्सी मार्ग पर बीती रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पलटकर छत के बल घूम गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार से धुआं निकलने लगा, जिसे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बुझा दिया। कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस को कार में परौली निवासी ब्रजेश घायल अवस्था में मिला, जिसे सीएचसी भेजा गया। वहां से डाक्टर ने उसकी हालत को देखते हुए बदायूं रेफर कर दिया। एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया। कोतवाल कमलेश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।