पेड़ से टकराई कार, चार घायल
Badaun News - उझानी में एक तेज रफ्तार कार ट्रक को ओवरटेक करते समय बाईपास पर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से अमित सोलंकी को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य तीन घायलों का इलाज उझानी के अस्पताल में चल रहा है।

उझानी। तेज रफ्तार कार ट्रक को ओवरटेक करते समय बाईपास पर आंबेडकर चौराहा के पास पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार उझानी निवासी अमित सोलंकी, अंकित तोमर, रवि ठाकुर और शिवकुमार मौर्य घायल हो गए। घायलों में गंभीर रूप से घायल अमित सोलंकी को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अंकित तोमर, रवि ठाकुर और शिवकुमार मौर्य का उझानी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि रवि ठाकुर देर रात खाना खाने के बाद कार को दोस्तों के साथ गोदाम पर खड़ी करने जा रहे थे। गोदाम से कुछ ही दूरी पहले कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और हादसे का शिकार हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


