Badaun News: हादसा---कार की टक्कर से महिला की मौत, चालक के खिलाफ मुकदमा
Badaun News: देवचरा-दातागंज मार्ग पर खलीलपुर मोड़ पर हुआ हादसा देवचरा-दातागंज मार्ग पर खलीलपुर मोड़ पर हुआ हादसा देवचरा-दातागंज मार्ग पर खलीलपुर मोड़ पर हुआ हादसा

Badaun News: दातागंज, संवाददाता। खलीलपुर मोड़ पर कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और पांच वर्षीय नाती घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हादसे का विवरण
बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र के गांव रहगांव निवासी धर्म सिंह पुत्र गोविंदराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह आठ जुलाई की शाम अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी और पांच वर्षीय नाती उज्ज्वल गौतम के साथ बाइक से गांव खड़सार में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। शाम करीब छह बजे देवचरा-दातागंज मार्ग पर खलीलपुर मोड़ के पास सामने से गलत दिशा से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। कार सड़क किनारे एक पेड़ से जाकर टकरा गई।
घायलों का उपचार
हादसे में लक्ष्मी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि धर्मसिंह और उनका नाती भी घायल हो गए। एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी समरेर ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया, जहां श्रीजी अस्पताल में चिकित्सकों ने लक्ष्मी देवी को मृत घोषित कर दिया। पत्नी का अंतिम संस्कार करने और नाती के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद धर्मसिंह ने 12 जुलाई को थाना दातागंज में तहरीर दी। पुलिस ने इको कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


