Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsCadaver Ceremony at Badaun Medical College Highlights Importance of Body Donation for Medical Education
नव प्रवेशित छात्रों के लिए कैडेवर ओथ टेकिंग सेरेमनी आयोजित

नव प्रवेशित छात्रों के लिए कैडेवर ओथ टेकिंग सेरेमनी आयोजित

संक्षेप:

Badaun News - - राजकीय मेडिकल कालेज के एनाटमी विभाग में कैडवेर सेरेमनी के मौके पर मौजूद प्राचार्य, स्टाफ।

Nov 20, 2025 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। राजकीय मेडिकल कालेज के एनाटमी विभाग में बुधवार को कैडवेर सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह मेडिकल शिक्षा में मानव शरीर रचना विज्ञान के अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले देहदान कर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य ने देहदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कैडवेर के माध्यम से मेडिकल छात्र-छात्राओं को वास्तविक शरीर रचना का ज्ञान प्राप्त होता है, जो उन्हें बेहतर चिकित्सक बनने में सहायता करता है। विशिष्ट अतिथि योग शिक्षक गिरधारी सिंह राठौर ने छात्र-छात्राओं को देहदान के बारे में बताया कि वह राजकीय मेडिकल कालेज में अपनी बॉडी दान करने का संकल्प ले चुके हैं और उनके इस कार्य से प्रभावित होकर 12 अन्य व्यक्तियों ने राजकीय मेडिकल कालेज में देहदान करने का संकल्प पत्र भरा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीएमएस डॉ. रितुज अग्रवाल ने कहा कि यह सुनहरा अवसर जीवन में सिर्फ एक ही बार आता है। सभी लोग इस मौके का फायदा उठाते हुए मरीज हित में काम करें एवं एनाटॉमी का ज्ञान अर्जित करें। संचालन विभागाध्यक्ष एनॉटमी विभाग, डॉ. मुकत्याज हुसैन ने किया। इस अवसर पर डॉ. एसके मिश्रा, डॉ. वेकेंटनारायण, डॉ. लालेंद्र यादव, डॉ. अर्जित गंगवार, डॉ. मंयक, डॉ. मनीष, रूबी गुप्ता, शाइस्ता परवीन, ममता, रजनीश कुमार सिंह, मुकेश आदि उपस्थित रहे।