Badaun News: सहसवान मंडी की आढ़त में सेंधमारी, नकदी व खाते ले गए चोर
Badaun News: बदायूं मंडी समिति में रात के समय अज्ञात चोरों ने आढ़त की दुकान में सेंध लगाई। आढ़त स्वामी मोहम्मद हुसैन ने दुकान खोलते ही लाखों रुपये की नकदी और जरूरी बही-खाते चोरी होने की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार से प्रवेश किया था।

Badaun News: बदायूं। मंडी समिति में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने आढ़त की दुकान में सेंध लगाकर चोरी कर ली। गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे आढ़त स्वामी मोहम्मद हुसैन को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने दुकान में रखी लाखों रुपये की नकदी और जरूरी बही-खाते चोरी होने की बात कही। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मोहम्मद हुसैन ने बताया कि वह गुरुवार सुबह रोज की तरह अपनी आढ़त खोलने पहुंचे थे। दुकान के सामने शटर के पास गड्ढा खुदा देखकर उन्हें चोरी का पता चला। जांच करने पर सामने से दुकान में घुसने का प्रयास किए जाने के निशान मिले।
यहां सफलता नहीं मिलने पर चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में कुंबल लगा दिया और इसी रास्ते से अंदर दाखिल हो गए। उन्होंने बताया कि चोर दुकान में रखी नकदी और जरूरी बही-खाते समेटकर ले गए। घटना में इस्तेमाल किए गए औजार भी मौके पर पड़े मिले। सूचना मिलते ही सहसवान कोतवाली पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान और आसपास के स्थानों की जांच कर रही है।

