Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBudaun District Election Commission Reviews Voter List Accuracy and Transparency
मतदाता सूची का शुद्ध-त्रुटिविहीन व पारदर्शी होना आवश्यक

मतदाता सूची का शुद्ध-त्रुटिविहीन व पारदर्शी होना आवश्यक

संक्षेप:

Badaun News - 05 बीडीएन 36--कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी सभागार में एसआईआर के कार्यों की समीक्षा करते मंडलायुक्त व रोल प्रेक्षक भूपेंद्र एस चौधरी, साथ में डीईओ संग अध

Feb 06, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। मंडलायुक्त व रोल प्रेक्षक भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा, मतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिविहीन व पारदर्शी होना आवश्यक है, अधिकारी इस पर विशेष ध्यान दें। जितने भी नोटिस प्राप्त हुए हैं उनकी सुनवाई कर समयबद्ध निस्तारण कराया जाए। कोई भी पात्र मतदाता एपिक कार्ड से वंचित न रहे। मंडलायुक्त गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी सभागार में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा कर रहे थे। कहा, निर्वाचन का कार्य है सभी जिम्मेदारी से करें और गंभीरता दिखायें। इस कार्य में जागरूकता पर विशेष जोर दिया जाये। जिले के लोग भी एसआईआर के कार्य को पूरा करने के लिए सहयोग करें।

इसके साथ-साथ राजनीतिक पार्टियां भी इस में सहयोग करें। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा, एडीएम जे कल्पना जयसवाल, एसडीएम सदर मोहित कुमार सिंह, एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह, एसडीएम बिल्सी प्रेमपाल, एसडीएम बिसौली राशि कृष्णा सहित अधिकारी व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिले में 22,432 नोटिस पर सुनवाई जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यों के लिए 112 एईआरओ जनपद की सभी छह विधानसभा में कार्यरत है। जनपद में 2859 मतदेय स्थल व 1759 मतदान केंद्र है। उन्होंने बताया कि पांच फरवरी तक 117595 नोटिस डिलीवर किए गए, जिसमें से 22432 पर सुनवाई की जा चुकी है, शेष प्रक्रियाधीन है। बताया कि टोल फ्री नंबर 1950 पर प्राप्त सभी 447 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। आपत्ति दर्ज कराने का आज आखिरी मौका निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 06 जनवरी 2026 को किया जा चुका है तथा दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक निर्धारित है। नामावलियों से संबंधित सुनवाई, सत्यापन एवं निर्णय की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 तक पूर्ण की जाएगी, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा। 1925413 मतदाता जनपद में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी को किया जा चुका है। छह जनवरी को हुए ड्राफ्ट प्रकाशन में जनपद में कुल 19 लाख 25 हजार 413 मतदाता हैं। जिसमें 10 लाख 69 हजार 444 पुरुष मतदाता हैं। वहीं जिले में आठ लाख 55 हजार 906 महिला व 63 तृतीय लिंग मतदाता हैं।