Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBrutal Attack in Dahgawan Youth Seriously Injured by Four Assailants
रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, चार पर मुकदमा

रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, चार पर मुकदमा

संक्षेप:

Badaun News - -जरीफनगर थाना में पुलिस संग आरोपित। दहगवां संवाददाता। नगर पंचायत दहगवां में रंजिश के चलते एक युवक पर चार लोगों ने जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घ

Jan 15, 2026 02:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

दहगवां। नगर पंचायत दहगवां में रंजिश के चलते एक युवक पर चार लोगों ने जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित का इलाज अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर थाना जरीफनगर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला नगर पंचायत दहगवां के वार्ड नंबर छह का है। यहां के रहने वाले हसनैन पर नगर के ही कुछ युवकों ने मंगलवार को चाकूओं से हमला किया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मोहसीन, समीर, मोहम्मद मियां निवासीगण वार्ड नंबर छह, थाना जरीफनगर व फारूक निवासी गांव भवानीपुर सहसवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थाना जरीफनगर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं चाकूओं के हमले में घायल हुए हसनैन को पहले दहगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया था, जहां हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल बदायूं रेफर किया गया। बाद में परिजन उसे निजी वाहन से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां वह जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। उधर, नगर पंचायत दहगवां में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बुधवार को वार्ड नंबर छह निवासी रिहान, बबलू, मोनिश, सोहिल, मोहम्मद कैफ और एजाज को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर न्यायालय में पेश किया।