Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBride s Family Files Case After Groom s Side Demands Extra Dowry
दहेज मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने किया शादी से इंकार

दहेज मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने किया शादी से इंकार

संक्षेप:

Badaun News - मुजरिया थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद गांव के पिता ने कराया मुकदमामुजरिया थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद गांव के पिता ने कराया मुकदमामुजरिया थाना क्षेत्र के

Dec 06, 2025 02:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। शादी तय होने के बाद गोद, टीका जैसी सभी रस्में पूरी होने के बावजूद वर पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाह से इनकार कर दिया। कन्या पक्ष ने इसके बाद वर और उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्याय की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजरिया थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद गांव के रहने वाले अशोक पुत्र अमर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता अलीगढ़ जनपद के थाना छर्रा क्षेत्र स्थित सलिगमा गांव के रहने वाले अनुज कुमार पुत्र गजेंद्र सिंह के साथ तय किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रिश्ता तय होने के बाद दोनों पक्षों के बीच गोद, टीका आदि सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं। अशोक का कहना है कि शादी की तैयारियों में अब तक लगभग 2.50 लाख रुपये खर्च किए जा चुके थे और कुल चार लाख रुपये तक खर्च तय था। आरोप है कि शादी की तिथि नज़दीक आने पर रिश्ता अंतिम चरण में पहुंच गया था, तभी वर पक्ष की ओर से अतिरिक्त दान-दहेज की मांग शुरू कर दी गई। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि अनुज कुमार, उसके पिता गजेंद्र, मां महादेवी, बहन तथा चाचा धीरेंद्र ने तय रकम से अधिक नकदी और दहेज की मांग करते हुए शादी से पीछे हटने की बात कही। शिकायतकर्ता ने बताया कि कई बार समझाने के बावजूद वर पक्ष मांग पर अड़ा रहा और स्पष्ट रूप से विवाह करने से इनकार कर दिया। इसके बाद अशोक सिंह ने थाना मुजरिया पहुंचकर पूरे प्रकरण की सूचना दी और न्याय की मांग की।