Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBride Refuses Marriage After Groom s Medical Condition Revealed
दूल्हे की पीठ में रॉड देख भड़की दुल्हन का शादी से इंकार, पंचायत में समझौता

दूल्हे की पीठ में रॉड देख भड़की दुल्हन का शादी से इंकार, पंचायत में समझौता

संक्षेप:

Badaun News - जयमाला के दौरान दुल्हन को पता चला कि दूल्हे की पीठ में रॉड है, जिससे उसे चलने में परेशानी होती है। यह जानकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे दोनों पक्षों में विवाद हुआ। पंचायत की मदद से मामला सुलझा और दुल्हन ने शादी के लिए राजी होकर दूल्हे के साथ विदा हुई।

Nov 05, 2025 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

जयमाला के बाद माहौल अचानक बदल गया, जब दुल्हन को पता चला कि दूल्हे की पीठ में रोड पड़ी है और वह चलने-फिरने में दिक्कत महसूस करता है। यह जानकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। कुछ देर तक दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी चली, लेकिन बाद में पंचायत के हस्तक्षेप से मामला सुलझा और दुल्हन दूल्हे के साथ विदा हो गई। मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के निवासी की बेटी की शादी बरेली जिले के एक गांव के युवक से तय हुई थी। बारात धूमधाम से आई, स्वागत-सत्कार के बाद जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी दौरान दुल्हन को पता चला कि दूल्हे की पीठ में रॉड पड़ी है और उसे चलने-फिरने में परेशानी होती है। यह सुनकर दुल्हन ने मंच पर ही हंगामा कर दिया और शादी से साफ इनकार कर दिया। इससे दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण बन गया। काफी देर तक समझाने-बुझाने और पंचायत की कोशिशें चलीं लेकिन दुल्हन नहीं मानी। इस बीच दूल्हा अपने रिश्तेदारों के घर चला गया और बारात वापस लौट गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच फिर पंचायत हुई जिसमें मामला सुलझा। बताया जाता है कि दुल्हन तब राजी हुई जब उसके पिता ने कहा कि यदि वह ससुराल नहीं जाएगी तो वे आत्महत्या कर लेंगे। इसके बाद शादी की रस्में पूरी कर दुल्हन को विदा किया गया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।