विवाहिता ने ससुरालियों पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
Badaun News - सिविल लाइन में एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। विवाहिता ने बताया कि शादी में 25 लाख की नगदी और 10 लाख का सामान दिया गया था। ससुराल वालों ने दहेज की मांग...

सिविल लाइन में एक विवाहिता की तहरीर पर ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पति, देवर, सास, ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। विवाहिता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके मूसाझाग थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गुलडिया के वार्ड एक के रहने वाले उनके पिता सतेंद्र सिंह ने सात दिसंबर 2023 को भरकुंइयां हाली निवासी आवास विकास के रहने वाले दुर्विजय के बेटे सागर सिंह के साथ शादी की थी। शादी में पूजा की पिता ने दहेज में 25 लाख की नगदी और 10 लाख का सामना दहेज में दिया था। इसके बाद पूजा का पति व उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। कुछ पहले पूजा अपने मायके आ गई।
जिसके बाद पूजा ने अपने पति सागर सिंह से खुद को बुलाकर ले जाने की बात कही तो उनके पति ने कहा पहले वह दहेज में 50 लाख की नगदी दिलाए उसके बाद भी वह बुलाने आयेंगे। इसके बाद पूजा स्वयं ही आवास विकास अपनी ससुराल पहुंच गई। तब उनके पति सागर सिंह, देवर साहिल सिंह, सास कमला देवी, ससुर दुर्विजय सिंह ने घर से बाहर निकाल दिया। पूजा सिंह ने डायल 112 को फोन कर मौके पर बुला लिया तो सूचना पर पहुंची डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने पूजा सिंह को थाना सिविल लाइन पहुंचा दिया। पुलिस ने पूजा के पति सागर सिंह, देवर साहिल सिंह, सास कमला देवी, ससुर दुर्विजय सिंह पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।