Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBody of Young Man Found Hanging from Tree in Badaun Suspected Murder Investigation Underway
बदायूं में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
संक्षेप:
Badaun News - बदायूं। बिसौली में बिल्सी रोड स्थित एक निजी स्कूल के बिल्डिंग के पास पेड़ पर बदायूं में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Dec 03, 2025 11:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
बदायूं। बिसौली में बिल्सी रोड स्थित एक निजी स्कूल के बिल्डिंग के पास पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। युवक के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। बिसौली नगर के वार्ड नंबर 4 कटरा मोहल्ला निवासी सारिक (25) मंगलवार शाम को घर से किसी काम से गया था। रात तक वापस नहीं लौटा। देर रात परिजनों ने उसका मोबाइल फोन पर कॉल की। फोन बंद आया। जिससे परिजनों को चिंता हुई। बुधवार सुबह कुछ लोगों ने बिल्सी रोड के निजी स्कूल के पीछे पेड़ पर किसी का शव लटका होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव की पहचान सारिक के रूप में हुई। युवक के परिवारवालों को सूचना दी गई। सारिक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक सारिक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह संदूक बेचने-खरीदने के अलावा भैंस की खरीद-फरोख्त का काम करता था। फिलहाल पुलिस शिनाख्त, साक्ष्य और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर यह निर्धारित करने का प्रयास कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। सीओ बिसौली सुनील सिंह ने कहा कि युवक का शव पेड़ से लटका मिला है; पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




