Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBody of Unknown Middle-aged Man Found Floating in Ganga River Sparks Panic in Ujhani
कछला में भागीरथ घाट पर उतराता मिला अधेड़ का शव

कछला में भागीरथ घाट पर उतराता मिला अधेड़ का शव

संक्षेप:

Badaun News - उझानी के कछला में गंगा नदी में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव तैरता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला लेकिन पहचान नहीं हो पाई। शव पर चोट के निशान नहीं हैं, लेकिन हत्या या आत्महत्या की संभावना से पुलिस जांच कर रही है। पहचान के प्रयास जारी हैं।

Nov 22, 2025 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

उझानी, संवाददाता। गंगा में अज्ञात अधेड़ का शव तैरता दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को जिला पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। मामला उझानी कोतवाली के कछला के भागीरथ घाट का है। दोपहर के समय घाट पर मौजूद दुकानदारों ने देखा कि गंगा में कपड़े और जूते पहने हुए एक व्यक्ति का शव बहता चला आ रहा है। दुकानदारों ने तुरंत कछला चौकी पुलिस को सूचना दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और आसपास मौजूद लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई व्यक्ति मृतक को पहचान नहीं पाया। शव पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, लेकिन मृतक के बहाव की स्थिति और पहनावे को देखते हुए हत्या और आत्महत्या दोनों ही आशंकाओं पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव कई घंटे से बहाव में रहा होगा, जिससे शिनाख्त और कठिन हो गई है। उप निरीक्षक कपिल कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह कहना मुश्किल है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का, इसलिए पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। साथ ही आसपास के गंगा घाटों, थानों और गुमशुदगी दर्ज कराने वाले परिवारों से संपर्क कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह का पता चल सकेगा।