47 वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रंगीन झालरों ने बिखेरी छटा

Apr 06, 2026 01:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जिला कार्यालय को आकर्षक सजावट के साथ सजाया गया। रंग-बिरंगी झालरें, फूल-मालाएँ और रंगोली ने उत्सव का माहौल बनाया। स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन देने के लिए लोकल फॉर वोकल के तहत सामग्री का उपयोग किया गया। आगामी कार्यक्रमों में पार्टी के सिद्धांतों और उपलब्धियों को साझा किया जाएगा।

47 वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रंगीन झालरों ने बिखेरी छटा

भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जिला भाजपा कार्यालय को भव्य एवं आकर्षक रूप से सजाया गया। कार्यालय परिसर में लगी रंग-बिरंगी झालरें सुंदर छटा बिखेर रही थीं। इससे पूरे वातावरण में उत्साह और उत्सव का माहौल दिखाई दिया। भाजपा के जिला मुख्यालय की सजावट में विशेष रूप से फूल-मालाओं, रंगोली, झालरों एवं प्रकाश व्यवस्था का आकर्षक संयोजन किया गया, जिसने पूरे परिसर को एक दिव्य और मनमोहक रूप प्रदान किया। मुख्य द्वार से लेकर सभा स्थल तक हर स्थान पर भाजपा की विचारधारा एवं गौरवशाली 47 वर्षों की यात्रा को दर्शाते हुये साज-सज्जा की गई। रात्रि के समय प्रकाश की जगमगाहट और फूलों की सुगंध ने कार्यालय की सुंदरता को और अधिक बढ़ा दिया।

सजावट में “लोकल फॉर वोकल” के संकल्प को ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर तैयार की गई सामग्री, फूल-मालाओं एवं सजावटी वस्तुओं का उपयोग किया गया। जिससे स्थानीय कारीगरों एवं व्यापारियों को प्रोत्साहन मिला। आगामी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पार्टी के इतिहास, सिद्धांतों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जायेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।